Raksha Bandhan: राखी बांधते समय इन चीजों का रखें ध्यान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। पूरे भारत में इसे  सावन मास की पूर्णिमा के दिन धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस बार राखी के दिन भद्रा नहीं है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं जिसे राखी कहा जाता है। साथ ही बहन अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है। बदले में भाई अपनी बहन को तोहफा देते हैं। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। कई बार हम इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि यह उचित नहीं होता है।

 रक्षाबंधन के त्योहार पर किन बातों का रखें ध्यान 

Raksha Bandhan: भद्रा और राहु काल का रखें ध्यान

भाई की कलाई में राखी के समय मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। इस दिन भद्रा और राहुकाल में भूलकर भी भाई की कलाई में राखी नहीं बांधनी चाहिए। ये दोनों ही समय अशुभ माने जाते हैं। भद्रा और राहुकाल में किए गए कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है।

टूट अक्षत का प्रयोग न करें

शास्त्रों के अनुसार, भाई के माथे पर अक्षत और रोली का तिलक लगाया जाता है। लेकिन भाई को तिलक के समय अक्षत् लगाने के लिए खड़े चावल का प्रयोग करें, टूटे चावल का नहीं। अक्षत् का अर्थ ही होता है जिसकी कोई क्षति न हो।

दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राखी बांधते समय बहनें इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख दक्षिण दिशा में न हो। बल्कि उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

बहन को उपहार में न दें ये चीजें

राखी में भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं। लेकिन इस पावन अवसर पर बहन को रूमाल और तौलिया उपहार में नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही बहनों को धारदार या नुकीली चीजें भी नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा दर्पण और फोटो फ्रेम जैसे गिफ्ट भी देने से बचें।

इस रंग से बचें

रक्षाबंधन के अवसर पर आपको काले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। यह रंग नकारात्मकता को दर्शाता है। संभव हो तो अपने भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चयन करें।

 

 

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी