Kohramlive : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुये पूर्व रेलवे ने 4 पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, ऋषिकेश, अमृतसर और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी। ट्रेनों में जनरल के साथ स्लीपर और AC कोच भी उपलब्ध होंगे।
1. नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल
04052 ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 04051 हावड़ा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। प्रमुख स्टॉपेज: बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह।
2. आनंद विहार–भागलपुर स्पेशल
04062 आनंद विहार से 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 04061 भागलपुर से 11 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे चलेगी। स्टॉपेज: सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर।
3. योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल
04312 ट्रेन 16 अक्टूबर को रात 10:20 बजे ऋषिकेश से चलेगी और 18 अक्टूबर सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04311 कोलकाता से 18 अक्टूबर को दोपहर 1:55 बजे रवाना होगी। स्टॉपेज: नैहाटी, बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल।
4. अमृतसर–कोलकाता स्पेशल
04624 ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार रात 8:10 बजे अमृतसर से चलेगी और शुक्रवार दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04623 कोलकाता से 10 अक्टूबर को सुबह 4:45 बजे रवाना होगी। स्टॉपेज: बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह।
त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत
दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों से बिहार, झारखंड, बंगाल, दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।






