spot_img
spot_img

भूमाफिया के ठिकाने पर छापा, मिले लाखों कैश-हथियार और करोड़ों के…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार के मोतिहारी में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। निशाने पर था भू-माफिया राकेश शर्मा का ठिकाना। SP स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम को वहां से नकदी, हथियार, कारतूस और जमीन के ढेरों कागजात मिले। कार्रवाई में राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में हुई इस कार्रवाई के लिये तीन DSP और पांच थानों की पुलिस को लगाया गया था। गुप्त सूचना के बाद टीम ने छापेमारी की। तलाशी में करीब 27 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस ने दो राइफल, दो पिस्टल और लगभग 100 कारतूस भी जब्त किये। इसके अलावा शराब की छह बोतलें बरामद हुईं।

15 करोड़ की जमीन, 65 से ज्यादा दस्तावेज

छापेमारी में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े 65 से अधिक दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनसे जुड़ी जमीनों की अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। अब पुलिस इन कागजातों की पड़ताल कर रही है। जांच का अहम सवाल है कि इन संपत्तियों का पूरा मामला क्या है और कहीं इनका संबंध किसी गैरकानूनी गतिविधि से तो नहीं है। SP स्वर्ण प्रभात के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद सामान की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

raid in Motihariraid in Motihariraid in Motihari

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: