एक साथ उड़ी राफेल-सुखोई…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुबह का गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र का जल सुनहरी धूप में चमक रहा था, और उसके ऊपर का आसमान में जब राफेल-सुखोई और सूर्य किरण स्क्वाड्रन ने नीले आकाश को चीरते हुये उड़ान भरी, तो पूरा पूर्वोत्तर गर्व, उत्साह और देशभक्ति की लहरों में डूब गया। मौका था 93वें भारतीय वायु सेना दिवस का। पहली बार भारतीय वायु सेना ने पूर्वोत्तर की धरती पर मेगा एयर शो आयोजित किया। लाचित घाट, ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर, 75 से अधिक विमान, हेलिकॉप्टर और 25 से ज्यादा फॉर्मेशन। राफेल की दहाड़, सुखोई की रफ्तार और सूर्य किरणों की कलाबाजियां, हर मोड़ पर मानो आसमान कह रहा था, “मैं हूं भारत और मैं अडिग हूं।” यह दिन ऐतिहासिक था। इस वर्ष का थीम ही था “Unparalleled, Unwavering and Precise” — अप्रतिम, अडिग और सटीक।

एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह की आवाज में गर्व और अपनापन था। उन्होंने कहा कि देश के इस हिस्से में एयर शो करना हमारे लिये सम्मान है। हम दो साल से इसका इंतजार कर रहे थे, ताकि पूर्वोत्तर भी हमारी उड़ान की गूंज महसूस करे। असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “चिकन नेक कॉरिडोर के पास भारतीय वायु सेना की ताकत और साहस का यह प्रदर्शन दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला है।” उन्होंने कहा, 1962 की उपेक्षित वादियों से लेकर 2025 के इस विजयी आसमान तक, पूर्वोत्तर अब राष्ट्र के आत्मविश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बन चुका है।एयर मार्शल सूरत सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग भारतीय वायु सेना की आत्मा हैं। हमने यह शो यहीं इसलिए किया कि
क्योंकि यह क्षेत्र हमारी उड़ान का प्रवेश द्वार है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के आठों उन्नत लैंडिंग ग्राउंड्स ऑपरेशनल हैं और वायु सेना हर परिस्थिति में तैयार है।

जब जुबीन गर्ग की आवाज ने आसमान को छुआ…

शो के अंत में, जब दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को उनके गीत “मायाबिनी रातिर बुकुत” से श्रद्धांजलि दी गई, तो ब्रह्मपुत्र किनारे खड़े हजारों दर्शक भावुक हो उठे। आसमान में उड़ते विमान, धरती पर गूंजते गीत और दिलों में उमड़ता गर्व, यह नजारा अद्भुत था।

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने