spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गूगल प्ले के नए अपडेट से आई दिक्कत, कई स्मार्टफोन प्रभावित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : हाल ही में गूगल प्ले ने नया अपडेट जारी किया है। इसकी वजह से कुछ स्मार्टफोन में बड़ी दिक्कत आ रही है। नया अपडेट इंस्टॉल करने के बाद बग पाया गया है, जिस कारण वनप्लस, ओप्पो और आसुस जैसे जाने-माने ब्रांड के फोन की बैटरी कम समय में बहुत ज्यादा खर्च हो रही है। इसके अलावा बात करें तो कुछ रिपोर्ट में ये भी पाया गया है कि इस बग से सैमसंग, वीवो जैसे कई और मोबाइल कंपनी के स्मार्टफोन भी प्रभावित हुए हैं।

फोन में आया बग, बैटरी जल्दी हो रही खर्च 

एंड्रॉयड हेडलाइन के मुताबिक अभी तक ये साफ नहीं हो पाया की दिक्कत की असल वजह क्या है। लेकिन ऐसा CPU के असामान्य उपयोग के चलते होता है, जिससे फोन की बैटरी पर काफी खराब असर पड़ता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोड सर्विस कई मोबाइल चिपसेट को ओवरड्राइव कर रही है। इस परेशानी की शिकायत करने वाले कुछ स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि ये काफी अजीब है।

इसे भी पढे : बीएसई-निफ्टी की बढ़त, इंडसइंड बैंक का शेयर भी ऊपर

यूजर्स ने किया स्क्रीनशॉर्ट शेयर 

बग से हुए प्रभावित कई डिवाइसेज के यूज़र्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि गूगल प्ले स्टोर के चलते उनकी बैटरी 70% तक डिस्चार्ज हो जा रही है। कहा जा रहा है कि प्ले स्टोर के इस बग की वजह से लाखों यूज़र्स प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसमें वनप्लस के यूज़र्स सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। खासकर की 2018  में आए वनप्लस 6 स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूजर्स का दावा CPU में भी यही परेशानी

फिलहाल गूगल ने प्ले स्टोर में आए इस बग को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। बता दें कि ये बग प्ले स्टोर के लेटेस्ट रिलीज यानी बिल्ड नंबर 22.0.1 में पाया जा रहा है। गूगल ने इस वर्जन का 24 सितंबर को रोल आउट करना शुरू किया था। इसके अलावा कुछ यूज़र्स का ये भी दावा है कि CPU में यही परेशानी लेटेस्ट गूगल न्यूज़ एंड्रॉयड ऐप के चलते आ रही है।

इसे भी पढे : पेड़ से लटका मिला शव, जमीन को छू रहे थे पांव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।