रांची : अखिल भारतवर्षीय क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दरम्यान महामहिम को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में झारखंड के चंद्रवंशी समाज की समस्याओं से अवगत करवाया। राज्यपाल से कहा कि छोटानागपुर में चंद्रवंशी समाज सीएनटी एक्ट और संथाल परगना में एसपीटी एक्ट के दायरे में आते हैं। यह एक्ट चंद्रवंशी समाज के लिए अभिशाप है। इसकी वजह से हम अपनी जमीनों को दूसरी जातियों को नहीं बेच सकते हैं। मजबूरी में अपनी जमीन को औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। कहा कि इस एक्ट के कारण चंद्रवंशी समाज के लोगों को बैंकों से भी जमीन के बदले लोन नहीं मिल पा रहा है। पिछड़ा वर्ग में आने के बावजूद समाज के लोग सरकारी सुविधा से वंचित हैं। श्री वर्मा ने महामहिम से सीएनटी एक्ट से चंद्रवंशी समाज को मुक्त करवा देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में मुख्यमंत्री से बात कर कोई ठोस उपाय करेंगे।
इसे भी पढ़ें : लावारिश भैरवी के वास्ते छलक आये उसकी आंखों में आंसू, देखें क्यों..
इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : नाबालिग की अस्मत लूटी थी, अब जेल में कटेगी इनकी जिंदगी
इसे भी पढ़ें : सायरन सुनने के बाद जो कुछ देखा, उड़ गये होश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…






