Ranchi : केंद्रीय कैबिनेट के अग्निवीरों को डिफेंस फोर्सेज में 100 प्रतिशत तक समायोजित करने से जुड़े फैसले का झारखंड बीजेपी ने स्वागत किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने इसे युवाओं के हित में बड़ा और महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्रतुल शाह देव ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल राजा की ओर से की गई घोषणा स्वागत योग्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुये यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रतुल ने कहा कि यह फैसला देश की सेवा करने वाले अग्निवीरों के लिये महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इससे युवाओं को रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने भविष्य को लेकर नई उम्मीद मिलेगी। सुने क्या बोले, प्रतुल शाह देव…
प्रतुल बोले, अग्निवीरों के हित में बड़ा कदम… देखें वीडियो
#Agniveer #AgnipathScheme #JharkhandBJP #RanchiNews #JharkhandNews #PratulShahDeo https://t.co/Lz63lGOeWc— KohramLive (@KohramLive) November 4, 2026









