spot_img

संघर्ष की धूप में जली पूजा देवी, बन गई गहरी सीख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : जिंदगी जब अचानक करवट बदल ले, तब इंसान या तो टूट जाता है या फिर संघर्ष को ही अपना हथियार बना लेता है। पूजा देवी ने दूसरा रास्ता चुना। मानसिक बीमारी से जूझ रहे पति, दो मासूम बच्चों और लगातार कठिन होते हालातों के बीच पूजा देवी की कहानी आज समाज के लिये हिम्मत, संवेदना और सामाजिक सरोकार की गहरी सीख बन गई है। पूजा देवी के पति राजेश शर्मा कभी परिवार के मजबूत स्तंभ थे। कारपेंटर का काम कर वे घर का खर्च चलाते थे। लेकिन मानसिक बीमारी ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। आज उनका इलाज रांची के कांके स्थित अस्पताल में लगातार चल रहा है।

गुमशुदगी, चिंता और अकेली जंग

इलाज के दौरान राजेश एक बार पूरे साल भर घर से गायब रहे। काफी मशक्कत के बाद वे वापस लौटे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। दो महीने बाद वे फिर लापता हो गये। इस बार उनकी राह चौपारण प्रखंड के सियरकोणी स्थित बाबा होटल तक जा पहुंची, जहां वे करीब एक सप्ताह रहे। बाबा होटल के संचालक ने जो किया, वह समाज के लिये मिसाल बन गया। उन्होंने राजेश का पूरा ख्याल रखा, वहीं, विदा करते समय किराये के पैसे भी थमा दिये। यह छोटा सा काम, बड़ी इंसानियत की पहचान बन गया। इसी दौरान पत्रकार अरविंद कुमार सिंह और कृष्णा पासवान ने सोशल मीडिया के जरिये इस बिछड़े परिवार की कहानी साझा की। उनकी पहल रंग लाई और पति-पत्नी का पुनर्मिलन संभव हो सका। 12 साल के बेटा और 7 साल की बेटी को एक बार फिर पिता का साया नसीब हुआ। पूजा देवी रांची के चिरौंदी में रहकर पति का इलाज करवा रही हैं। बच्चों के भविष्य के लिये वे लोगों के घरों में काम कर रही हैं, लेकिन चेहरे पर थकान से ज्यादा हौसले की चमक दिखती है। वहीं, पत्रकारों का कहना है कि “मीडिया का काम सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त समाज के कमजोर लोगों के साथ खड़ा होना भी है। अगर हमारी कोशिश से एक परिवार फिर जुड़ सका, तो यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।”

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई