Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुये डोम टोली से मो. अनस कुरैशी (24) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा और ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस को खबर मिली थी कि अनस अपनी टाटा सफारी (JH10AX-6212) से नशीले पदार्थ बेचता है। मिली खबर पर पुलिस डोम टोली पहुंची। तलाशी में करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर और 16 ग्राम गांजा मिला। इसके अलावा ₹4,700 नकद, iPhone 13 और सफारी गाड़ी भी जब्त की गई। मामले में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अनस के खिलाफ धनबाद के बरोरा थाने में भी मामला दर्ज है। पुलिस अब नशीले पदार्थों की सप्लाई और इसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में लोअर बाजार थानेदार लव कुमार सिंह समेत पुलिस की टीम शामिल रही।




