spot_img
spot_img

पूजा पंडालों में सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : दुर्गापूजा की रौनक में कोई खलल न पड़े, मां दुर्गा के दर्शन के लिये निकलने वाले श्रद्धालु बेखौफ रहें और त्योहार की खुशियां शांति के साथ मनायी जा सकें, इसके लिये हजारीबाग पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा की मजबूत घेराबंदी की तैयारी है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से लेकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी तक, पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क रहने की तैयारी में जुट गयी है। इसी सिलसिले में हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी DSP, SDPO, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिये कई अहम निर्देश दिये गये।

पूजा पंडालों में सादे लिबास में रहेगी पुलिस की नजर

दुर्गापूजा के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में किसी भी तरह की छेड़खानी, हुड़दंग या आपराधिक घटना को रोकने के लिये पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। सभी पूजा पंडालों में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी, ताकि असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुये पुलिस पुराने असामाजिक तत्वों और पूर्व के सांप्रदायिक मामलों में वांछित रहे लोगों को चिह्नित करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बल की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

विसर्जन जुलूस पर ड्रोन से नजर, तालाबों में सुरक्षा के इंतजाम

मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ और यातायात को नियंत्रित करना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती होती है। इसे देखते हुये सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों और पुलिस उपाधीक्षकों को विसर्जन जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन करने तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन वाले तालाबों में गोताखोरों की तैनाती के साथ रस्सी और ट्यूब जैसी जरूरी सुरक्षा सामग्री उपलब्ध रखने को भी कहा गया है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

महिला अपराध और पॉक्सो के मामलों पर विशेष फोकस

अपराध समीक्षा बैठक में महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया गया। इन मामलों में लंबित कांडों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुये 60 दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, वर्ष 2026 से पहले के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादित करने को कहा गया है। साइबर अपराध से जुड़े लंबित कांडों में तेजी लाने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। हजारीबाग पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर 2026 में जिले के विभिन्न थानों में कुल 340 कांड दर्ज किये गये, जबकि 625 कांडों का निष्पादन किया गया। अन्य पुलिस कार्यों की स्थिति इस प्रकार रही:

  • वारंट और कुर्की: 1,045 प्राप्त हुये, जबकि 1,549 का निष्पादन किया गया।
  • पासपोर्ट सत्यापन: 1,140 आवेदन प्राप्त हुये और 1,173 का निष्पादन किया गया।
  • चरित्र सत्यापन: 156 आवेदन प्राप्त हुये और 180 का निष्पादन किया गया।

नशे के कारोबार से अवैध खनन तक, हर मोर्चे पर कार्रवाई

बैठक में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले स्थानों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने और इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है। ऐसे लोगों के विरुद्ध सीसीए, थाना हाजिरी और गुंडा पंजी से संबंधित प्रस्ताव नियमानुसार भेजने को कहा गया है। अवैध कोयला, बालू और पत्थर के उत्खनन पर रोक लगाने के लिये संबंधित अंचल अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को पिछले पांच वर्षों में जेल से बाहर आये अपराधियों की सूची तैयार करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही थानों में आने वाले आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समय पर उनका समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...