Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिये पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। शनिवार को थाना गेट के समीप थानेदार सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से मोटरसाइकिलों की जांच की गई। इसमें वाहन के कागजात, ट्रिपल लोडिंग और विशेष रूप से हेलमेट पहनने पर जोर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने आम जनता से अपील करते हुये कहा कि अपनी सुरक्षा के लिये यातायात नियमों का पालन जरूर करें। मोटरसाइकिल से निकलते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य करें। आपकी सुरक्षा ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में…
Date:




