Kohramlive : नया साल केवल कैलेंडर का पन्ना पलटना नहीं होता। ये वो लम्हा होता है, जब दिल पुराने दर्दों को धीरे-धीरे अलविदा कहता है, बीते साल की थकान को उतारकर नई उम्मीदों की शॉल ओढ़ लेता है। नया साल जिंदगी में बदलावों की आहट लेकर आया है। लेकिन एक बात तय है कि दोस्ती, परिवार और रिश्तों की गर्माहट इस साल भी वैसी ही रहेगी, शायद पहले से और गहरी और मजबूत। नया साल 2026 दोस्ती की गर्माहट बढ़ायेगा, परिवार की जड़ों को और गहराई देगा और प्रेम में वो नजाकत घोलेगा जो हर रिश्ते को खास बना दे। इसी एहसास के साथ पेश हैं कुछ दिल में उतर जाने वाले संदेश, शायरियां और दुआएं, जो आप अपने दोस्तों, परिवार और अपनों को भेज सकते हैं या फिर स्टेटस लगा सकते हैं।
तुम साथ हो तो नया साल क्या,
हर सुबह त्योहार लगे।
2026 की पहली दुआ यही,
जिंदगी हर हाल में तुम्हारे साथ लगे।
नववर्ष की शुभकामनाएं
नया साल नई सोच लाये,
हिम्मत को फिर से आवाज दे जाये।
जो अधूरा था, वो पूरा हो,
2026 बस सच्चा और खरा हो।
नववर्ष की शुभकामनाएं
हमारी दोस्ती कोई स्टेटस नहीं,
जो साल बदले तो मिट जाये।
ये वो रिश्ता है जो 2026 में भी,
हर मुश्किल से टकरा जाये।
नववर्ष की शुभकामनाएं
पुराने साल की हर शरारत,
नये साल में किस्से बने।
दोस्ती ऐसी रहे हमारी,
कि 2026 भी हमसे सीखे।
नववर्ष की शुभकामनाएं
रिश्तों की जड़ें गहरी हों,
घर में हमेशा सुकून रहे।
नया साल 2026 बस इतना दे,
हर अपना पास और महफूज रहे।




