Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिले प्रचंड जनादेश के बाद PM नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और जीत को “विकसित बिहार” की जीत बताया। PM ने शुरुआत छठी मैया के जयकारे से की और कहा कि बिहार ने रिकॉर्ड वोटिंग कर “गर्दा उड़ा दिया।” PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने जंगलराज और कट्टा सरकार के खिलाफ निर्णायक फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर “महिला-यूथ (M-Y)” फॉर्मूले को नई ताकत दी है। PM मोदी ने NDA के सभी सहयोगियों को जीत का श्रेय दिया और कहा कि बूथ लेवल पर गठबंधन की एकजुटता ने विपक्ष को मात दे दी। उन्होंने बिहार में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों की भी सराहना की।
HUGE 🚨 PM Modi waved his gamcha at the crowd in Bihari style 😅🔥 pic.twitter.com/SpMWb1FzM3
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) November 14, 2025
“बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई”
PM मोदी ने कहा कि बिहार ने झूठ और नकारात्मकता को जवाब दिया है। उन्होंने विपक्ष पर तीखा वार करते हुये कहा कि “जमानत पर चल रहे लोग जनता का विश्वास नहीं जीत सकते।” PM ने कहा कि बिहार अब तेज विकास चाहता है और यही जनादेश जंगलराज को हमेशा के लिए खत्म करने वाला साबित हुआ है। PM मोदी ने कहा कि बिहार की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है—खासतौर पर बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में। अंत में PM मोदी ने निवेशकों और वैश्विक प्रवासी बिहारी समुदाय से अपील की कि बिहार में निवेश का यह सबसे उपयुक्त समय है। भाजपा मुख्यालय में PM मोदी के साथ जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। NDA की इस बड़ी जीत के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में जश्न मनाया।
Bihar ke Logon ne Garda Uda Diya – PM Modi 😂😂😂😂
And he started his speech with “Jai Chathi Maiya” slogans… 🙏🏻pic.twitter.com/FXI8RUNyzH
— Mr Sinha (@MrSinha_) November 14, 2025
इसे भी पढ़ें : घाटशिला में रोमांचक मुकाबला, 13 राउंड बाद ये हुये आगे… जानें
इसे भी पढ़ें : Bihar Election Result : महिलाओं की ‘साइलेंट सुनामी’ ने बदला खेल, किसे मिल रही प्रचंड बढ़त… जानें




