spot_img

राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की बेटी का निधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की बेटी घंटासाला सीता महालक्ष्मी का गुरुवार कर रात आध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में निधन हो गया। वयोवृद्ध सीता महालक्ष्मी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सीता महालक्ष्मी ने दिसंबर 2021 में अपनी उम्र के 100 साल के पड़ाव को पार कर चुकी थीं। निधन के समय वो मचेरला शहर के प्रियदर्शी कॉलोनी में अपने बेटे जीवी नरसिम्हा राव के आवास पर थीं।

निधन के बारे में जानकारी देते हुए नरसिम्‍हा राव ने कहा

निधन के बारे में जानकारी देते हुए नरसिम्‍हा राव ने कहा, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। गुरुवार दोपहर को उन्होंने कहा मुझे बताया कि कुछ घंटों में उनका निधन हो जाएगा। रात 8 बजते-बजते उन्होंने अपने बिस्तर पर ही चुपचाप आखिरी सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का शुक्रवार दोपहर पूरे राजनीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। राव के मुताबिक, आजादी की अमृत महोत्सव के मौके पर सीता महालक्ष्मी को 2 अगस्त को केंद्र की ओर से अभिनंदन के लिए दिल्ली ले जाना था। उन्होंने कहा, हम उनके दिल्ली दौरे की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन बीच में ही यह त्रासदी हो गई।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित

12 मार्च 2021 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सीता महालक्ष्मी को उनके पिता पिंगली वेंकैया की ओर से तिरंगे के डिजाइन के 100 साल पूरे होने के अवसर पर सम्मानित किया था। इस अवसर पर, जगन ने उन्हें एक शॉल और 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया और वेंकैया को पुष्पांजलि अर्पित करने से पहले लगभग आधा घंटा उनके साथ बिताया।

इसे भी पढ़ें :स्कूल बस में लगी भीषण आग, 21 बच्चे थे सवार, देखें…

इसे भी पढ़ें :बाहुबली को फिर 10 साल की जेल

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों के निबटारे के लिए अलर्ट मोड में काम करें अधिवक्ता और पुलिस : सीएम

 

Related articles:

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे भारत के दो LPG टैंकर, ईरान ने दी अनुमति…

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और समुद्री तनाव के बीच ईरान ने भारत के दो तरल प्राकृतिक गैस (LPG) टैंकरों को रणनीतिक महत्व वाले जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी है। दरअसल, Strait of

युद्ध की आंच अब थाली तक…

पश्चिम एशिया में उठी युद्ध की लपटें अब धीरे-धीरे भारत की रसोई तक पहुंचने लगी हैं। घरों में तो फिलहाल गैस की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है, लेकिन होटल-रेस्तरां की रसोई में हालात कुछ और ही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर विवाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तोड़ी चुप्पी

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की शादी अब बड़ा विवाद बन गई है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी रचा ली, लेकिन इस फैसले से उनका परिवार खुश नहीं है। शादी को लेकर उठ रहे ‘ल

राहत की खबर, तनाव के बीच होर्मुज पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर

Kohramlive : पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के...

पूर्व CM एवं डिप्टी CM की मौजूदगी में फा’यरिंग…

बुधवार देर रात ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित रॉयल पार्क के बाहर एक शादी समारोह के दौरान अचानक गोलियां चलने से वहां मौजूद मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। इस समारोह में पूर्व CM