Philips ने उतारा अपना पहला 5G स्मार्टफोन… खासियत जानें

Date:

spot_img

Kohramlive : जिंदगी का साथी बन चुका है स्मार्टफोन जगत में Philips ने 5G की दुनिया में अपनी नई दस्तक दी है। कंपनी ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च किया है। फोन को खास तौर पर उन लोगों के लिये एक विकल्प माना जा रहा है, जो बजट में 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में लंबे समय से पहचाना जाने वाला फिलिप्स अब स्मार्टफोन बाजार में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी पहले फीचर फोन पेश कर चुकी है, लेकिन Philips S7221 5G भारत में उसका पहला स्मार्टफोन बताया गया है। यानी भारत के स्मार्टफोन बाजार में फिलिप्स की नई शुरुआत भी है।

120Hz डिस्प्ले, स्क्रॉलिंग होगी मक्खन जैसी

फोन में 6.67 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी खासियत है 120Hz रिफ्रेश रेट, जो स्क्रॉलिंग, ऐप्स चलाने और वीडियो देखने के दौरान स्क्रीन को ज्यादा स्मूद अनुभव देने में मदद करता है। फोन के अंदर Spreadtrum T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 6GB या 8GB LPDDR4 RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

64MP कैमरा, तस्वीरों में भी कहानी होगी

आज फोन हाथ में हो और कैमरा कमजोर हो, तो बात कुछ अधूरी-सी लगती है। फिलिप्स ने इस मोर्चे पर भी अपनी तैयारी रखी है। फोन के पीछे 64MP का कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ फ्लैश भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे में AI Scene Optimization और Portrait Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। स्मार्टफोन की असली परीक्षा अक्सर कैमरे या डिस्प्ले से ज्यादा बैटरी पर होती है। फिलिप्स ने यहां 5700mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसे कंपनी पूरे दिन के इस्तेमाल के लिये तैयार बताती है। बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

आवाज में भी फिलिप्स का अंदाज

वीडियो देखना हो, गाना सुनना हो या फिर दोस्तों के साथ कुछ शेयर करना हो, फोन की आवाज भी मायने रखती है। Philips S7221 5G में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिये गये हैं। इनमें Ultra Max मोड भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आवाज को और तेज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिये फोन में ड्यूल नैनो SIM स्लॉट के साथ 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे जरूरी फीचर्स भी मौजूद हैं। सुरक्षा के लिये फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं IP64 रेटिंग फोन को धूल और पानी की बूंदों से सुरक्षा देने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...