New delhi: लोग समझ रहे थे 9 महीने का प्रेग्नेंट, जांच हुआ तो रह गये सन्न, एक 19 साल की लड़की अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान थी. उसने इसे कम करने के लिए डाइट से लेकर वर्कआउट तक भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. ऐसे में लड़की ने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया. लेकिन जब डॉक्टर ने उसका चेकअप किया तो वो सब हैरान रह गए.

दरअसल, ब्रिटेन की रहने वाली अबी चाडविक का ज्यादातर वजन पेट के चारों ओर बढ़ा था, जिसे लेकर लोग उसे ‘9 महीने की प्रेग्नेंट’ कहने लगे. तमाम कोशिशों के बाद भी लड़की अपने फूले हुए पेट के उभार को कम नहीं कर सकी.

ऐसे में वो डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गई. लेकिन लड़की वहां यह जानकर दंग रह गई कि उसके पेट में एक फुटबॉल के आकार की गांठ है, जिसकी वजह से उसका पेट फूला हुआ था. इसी वजह से लोग उसे प्रेग्नेंट कह रहे थे.

डॉक्टर्स ने उसे बताया कि उसके ‘मोटापे’ की वजह उसके पेट में उभरी एक बड़ी सी गांठ है. ये गांठ एक फुटबॉल के आकार की थी. इससे पहले कि वह Cyst (गांठ) और अधिक नुकसान पहुंचाती, अबी चाडविक ने अप्रैल, 2021 को अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर उसे निकलवा दिया.

मिरर न्यूज के मुताबिक, अबी ने कहा कि जब गांठ मेरे पेट में थी तब मेरा पेट किसी पत्थर की तरह सख्त हो गया था. जब कभी मैं बाहर जाती तो लोग मुझे 9 महीने की प्रेग्नेंट कहते. बाद में डॉक्टर ने बताया कि मेरे पेट में एक फुटबॉल के बराबर की गांठ है.

अबी चाडविक कहती हैं कि शुरुआत में पेट दर्द को डॉक्टर्स ने किडनी स्टोन समझा. लेकिन जांच के बाद पता चला कि मेरे पेट में बड़ी सी गांठ है. हालांकि, अब उसे निकाल दिया गया है, कुछ दिन की कमजोरी के बाद मैं ठीक महसूस कर रही हूं.












