आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिसमें जीवन साथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जो आप को नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपके सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ी नजर आएगी। आज आपको अपने पुराने रुके हुए कार्य को करना ही होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सभी कार्य ईमानदारी से करने होंगे, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के अवरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिवार में भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। व्यापार को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी व्यापार गति पकड़ता दिखेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। व्यापार में आज नई नई रणनीति पर काम करेंगे, जिसमें भागदौड़ अधिक होगी। नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यक्षेत्र में भी आज अच्छा वातावरण रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपनी लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान को आज कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। परीक्षा की तैयारियों में कुछ अड़चन आ सकती है। आज भाई बहनों की कुछ समस्या का समाधान कराना होगा। परिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखें, तभी खर्चों को करने की सोचें। यदि आज किसी प्रकार का कोई कर्ज लेना पड़े, तो उससे बचें क्योंकि उसे उतारना आपके लिए मुश्किल होगा। प्रेम जीवन में आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिससे लोग आपसे मित्रता रखने की भी चेष्टा रखेंगे। परिवार में आज कोई मुद्दा सिर उठा सकता है। यदि किसी संपत्ति के निवेश के लिए सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच लें। आज आपके व्यापार में अचानक से आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद दिख रही है। आज उन्हीं कार्यों को करने की कोशिश करें, जिनमें सफलता मिलने की उम्मीद हो। संतान को आज आप कुछ कार्य को करने के लिए सौंपेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई तनाव है, तो वह आज समाप्त होगा। आज अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि उनका कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज छोटे-मोटे नोकझोंक हो सकती है। यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश अवश्य करें। आज आर्थिक लाभ होता दिख रहा है, लेकिन यदि किसी को कर्ज देना हो, तो उससे बचे, नहीं तो उस धन के वापस मिलने मे दिक्कत होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में हैं, उनको भी सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों की वजह से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से आप की सांठगांठ अच्छी होगी। सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी शादी विवाह नामकरण आदि मंगलोत्सव मे व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में आंख और कान दोनों खुले रखकर कार्य करने का होगा क्योंकि आपके कुछ विरोधी आज आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए आलस्य को त्याग कर तत्परता से डटे रहें। यदि साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। आज आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालेंगे और जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान को धर्म-कर्म के कार्यों में कार्यरत देख मन को सुकून मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता में सहायक रहेगा, जो आपके भविष्य की योजनाओं को भी मजबूत करेंगी। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में सभी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो आपकी अधिकारी वर्ग से कुछ अनबन हो सकती है। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए आज विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आज शाम के समय आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। यदि कहीं पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज आप घर गृहस्थी के लिए कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के आज किसी कंपटीशन में जीत मिल सकती हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में दोस्तों के रूप में मिल रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आज आप का बोलबाला होगा, लेकिन शत्रु प्रबल रहेंगे। किसी महिला मित्र से मुलाकात आज अच्छी रहेगी, जिससे आप के अधूरे कार्य को पूरा होने में मदद मिलेगी।











