कोहराम लाइव डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री में बात हॉलीवुड की हो या बॉलीवुड, वहां रह-रह कर शोषण की घटनाओं का खुलासा होता रहता है।अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा बुखारी ने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री उर्फ लॉलीवुड में होने वाले शोषण और अन्य बातों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे एक रोल मिलने के बाद उन्हें कॉल करके उन्हें सोना का ऑफर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : गजब: लड़की ने अपनी गर्लफ्रेंड को कोचिंग से भगाया, परिजन पहुंचे थाना
पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन
सबा बुखारी ने कहा, ”मुझे रोल मिलने के बाद कॉल आया और उन्होंने मुझे कहा कि रोल तो आपका हो गया है। हम आपको अच्छा किरदार और पेमेंट देंगे, लेकिन बदले में हमें भी कुछ चाहिए। मुझे लगा कि इन्हें बदले में पैसे चाहिए तो मैंने कहा कि हां, अगर आपको पैसे चाहिए तो आप रख लीजिए। लेकिन उन्होंने कहा नहीं…फिर उन्होंने मुझसे सोने के बारे में बात की। मेरे तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी और मैंने तभी फोन काट दिया था।”
इसे भी पढ़ें : चींटियां उठा ले गयी सोने की चेन ,वीडियो हो रहा वायरल…
इंस्टाग्राम पर भी अपना अनुभव किया था शेयर
गौरतलब है कि इससे पहले भी सबा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये कास्टिंग काउच के अपने अनुभव का खुलासा किया था। उन्होंने उन्होंने बताया था कि कैसे इंडस्ट्री के मर्दों और डायरेक्टर्स से उन्हें ‘सलाह’ मिली थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बारे में लिखा था और बताया था कि कैसे उन लोगों की बातों से सबा को पूरी तरह तोड़ दिया था।






