रांची में राजस्व कर्मचारी की ह’त्या से लोगों में उबाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : घर का दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। बार-बार फोन करने पर भी जब जवाब नहीं मिला, तो सहकर्मी खुद घर पहुंच गये। उन्हें अंदाजा नहीं था कि अंदर का मंजर उनकी जिंदगी की सबसे भयावह याद बन जायेगा। कमरे में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। यह दृश्य सामने आते ही इलाके में तहलका मच गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना शनिवार को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी टोली स्थित हंसराज बधवा उच्च विद्यालय के पीछे बालाजी नगर कॉलोनी की है। मारे गये लक्ष्मीकांत मुंडा (40) अरगोड़ा अंचल कार्यालय में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती स्थिति को देखते हुये आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से उन पर हमला किया गया। उनका चेहरा तकिये से ढका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

फोन का जवाब नहीं मिला तो घर पहुंचे सहकर्मी

अरगोड़ा अंचल के कर्मचारियों के अनुसार, लक्ष्मीकांत शुक्रवार को ड्यूटी पर आये थे। शनिवार सुबह सहकर्मियों ने उनसे कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद दो कर्मचारी दोपहर करीब 3.30 बजे तेतरी टोली स्थित उनके आवास पहुंचे। घर का बाहरी गेट खुला था। कर्मचारियों ने बाउंड्री के भीतर जाकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजे को हल्का धक्का देने पर वह खुल गया। अंदर लक्ष्मीकांत लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसके बाद कर्मचारियों ने अंचल कार्यालय के अन्य लोगों को सूचना दी। इस मामले में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि आवास में CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन घर से DVR गायब मिला। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि DVR कब और किन परिस्थितियों में गायब हुआ।

CCTV में मुंह ढके युवक की गतिविधि, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान 24 अक्टूबर की सुबह करीब 3.30 बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे संदिग्ध परिस्थिति में घूमता दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान करने और उसकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है। जमीन विवाद समेत हत्या के संभावित कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक किसी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी संदिग्ध की भूमिका साबित हुई है।

पत्नी सरायकेला में कार्यरत, छोटी बेटी के साथ रहती हैं

लक्ष्मीकांत मुंडा मूल रूप से बुंडू के दलकीडीह के रहने वाले थे। उनकी पत्नी रेणुका कुमारी सरायकेला में डाक विभाग में कार्यरत हैं और अपनी छोटी बेटी के साथ वहीं रहती हैं। घटना की जानकारी मिलने पर लक्ष्मीकांत के माता-पिता, बहन और साली मौके पर पहुंचे। लक्ष्मीकांत के पिता बंगाली मुंडा नामकुम अंचल में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद बुंडू में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग बदहवास हो गये। शव देखकर माता-पिता और बहन फूट-फूटकर रोने लगे और बार-बार बेहोश होने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। घटना के बाद विभिन्न अंचलों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। एक राजस्व कर्मचारी की हत्या से विभागीय कर्मियों में चिंता और आक्रोश है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही घटनास्थल के पास स्कूल और नदी किनारे शराब पीने वालों तथा गांजा पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश अध्यक्ष कुमुदनी प्रभावती और स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार ने दावा किया कि इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। रंजीत कुमार ने नदी किनारे असामाजिक गतिविधियों का भी आरोप लगाया। वहीं, कुमुदनी प्रभावती ने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि मामले का जल्द खुलासा किया जाये। उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपी की तलाश नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

।

इसे भी पढ़ें :

कैसा रहेगा आपका सप्ताह, पढ़ें उपाय….

Kohramlive : अक्टूबर का आखिरी सप्ताह और नवंबर की...

एशियन पैरा गेम्स का समापन: 114 मेडल झटक भारत ने रचा इतिहास…

Kohramlive : जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

RIMS में ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची के न्यूरोसर्जरी...

तीन दशक पुराने म’र्डर केस में उम्रकैद की सजा पाये कैदी बरी…

Hazaribagh : करीब तीन दशक तक चले एक पुराने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कैसा रहेगा आपका सप्ताह, पढ़ें उपाय….

Kohramlive : अक्टूबर का आखिरी सप्ताह और नवंबर की...

एशियन पैरा गेम्स का समापन: 114 मेडल झटक भारत ने रचा इतिहास…

Kohramlive : जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

RIMS में ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची के न्यूरोसर्जरी...

तीन दशक पुराने म’र्डर केस में उम्रकैद की सजा पाये कैदी बरी…

Hazaribagh : करीब तीन दशक तक चले एक पुराने...