लू में रामबाण जैसा काम करता है ONION वाटर, जानें और भी फायदे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : वैसे तो हर सीजन में रसोई का काम प्याज के बिना नहीं चलता। सब्जी बनाने, तड़का लगाने से लेकर सलाद बनाने तक में प्याज महत्व रखता है। गर्मी में हमारे लिए इसका महत्व बढ़ जाता है। यह हमें लू से भी बचाता है। प्याज कई बीमारियों को ठीक करने में भी कारगर भूमिका निभाता है। प्याज का पानी (Onion Water) लू लगने पर रामबाण जैसा फायदा करता है। प्याज के पानी को तलवे पर मलने से भी राहत म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

सर्दी-खांसी को भी करता है ठीक

अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो प्याज का पानी इसे ठीक करता है। इसके लिए आपको प्‍याज का पानी और शहद मिलाकर पीना होगा।

कब्ज में भी पहुंचाता है फायदा

प्याज का पानी पीने से गैस्‍ट्रिक सिंड्रोम और कब्‍ज में फायदा होता है। प्‍याज में मौजूद फाइबर पेट साफ करने का भी काम करता है। सिर दर्द के लिए भी प्‍याज रामबाण की तरह काम करता है। इसके लिए आपको प्याज के पानी में चीनी मिलाकर पीना होगा। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : राज्‍य में कोरोना बेकाबू, एक दिन में रांची से मिले 1076 नये मरीज, जानिए बाकी जिलों का क्‍या है हाल

दुरुस्त रखता है रक्त संचार

प्याज में क्रोमियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है। प्याज का पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम हो जाता है। यह एक नेचुरल ब्‍लड थ‍िनर की तरह काम करता है।

इस प्रकार बनाएं प्याज का पानी

सबसे पहले प्याज को छील लें और मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें पानी, नींबू का रस और सेंधा नमक मिला लें।नमक मिलाने से प्याज का तीखापन कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें :जल्द कराएं PAN-Aadharलिंक, नहीं तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस

Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…

नोटिफिकेशन की टन-टन, स्क्रीन की चकाचौंध और हर पल ऑनलाइन रहने की आदत, आज हमारा दिमाग कभी सच में “ऑफ” ही नहीं होता। लेकिन क्या हो अगर आप कुछ समय के लिये इस मोबाइल(Mobile) के शोर से दूरी बना

Screen : स्क्रीन की चमक से बचायें नजर की दमक, अपनायें ये आसान उपाय…

आज की डिजिटल जिंदगी में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इस चमकती स्क्रीन(Screen) के पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज हो जाता है।

World Liver Day पर जानिये सेहत के असली मंत्र…

जब ये थकने लगता है तो पूरी जिंदगी लड़खड़ाने लगती है। हर साल World Liver Day (19 अप्रैल) लोगों को इसी अनदेखे लेकिन बेहद जरूरी अंग की अहमियत याद दिलाता है। याद रखिये, लिवर खराब हुआ तो पूरे शरीर पर असर पड़ेगा।