नई दिल्ली : 30 जनवरी को पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। वे राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाएंगे। इसके बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 31 जनवरी से पोलियो टीकाकरण अभियान देश भर में शुरू हो जाएगा।











