Kohramlive Desk : दुनिया की जानी-मान कार निर्माता कंपनी Maruti सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की घोषणा की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti की यह इलेक्ट्रिक कार 2025 तक आ सकती है। इसका प्रोडक्शन 2024-25 से शुरू हो सकता है और इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के गुजरात स्थित फैसिलिटी में की जाएगी।कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स तो साझा नहीं की है। ईवी तकनीक और महंगी बैटरी को देखते हुए यह जरूर बताया जा सकता है कि पहली मारुति इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा होगी।
फुल चार्ज में चलेगी 500KM
यह बताया जा रहा है कि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार एक मिड साइज एसयूवी होगी, जिसे सुजुकी और टोयोटा मिलकर तैयार करेंगी. इसे 2023 ऑटो एक्सपो में अपने कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश किया जा सकता है। इसे दो बैटरी ऑप्शन- 48kWh और 59kWh में लाया जा सकता है। जहां पहला ऑप्शन 400 किमी के आसपास, वहीं बाद वाला 500 किमी तक की रेंज ऑफर कर सकता है। कहा जा रहा है कि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार कंपनी की ग्रैंड विटारा पर आधारित होगी। बता दें कि ग्रैंड विटारा को सितंबर, 2022 में पेश किया जाएगा। इसे इंटेलिजेंट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5L TNGA पेट्रोल और स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5L K15C डुअलजेट इंजन में पेश किया जाएगा। मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी की कीमत 9.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….
इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा
इसे भी पढ़ें : अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां




