spot_img

पेसा कानून में स्पष्टता नहीं : पंकज मिश्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा पेसा कानून लागू किये जाने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने पेसा कानून को अधूरा और अस्पष्ट बताते हुये सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है। पंकज मिश्र ने कहा कि राज्य के 13 अनुसूचित जिलों में पेसा कानून के प्रभावी होने का सीधा अर्थ है वहां रहने वाले सभी नागरिकों, आदिवासी और मूलवासी के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना। लेकिन जिस जल्दबाजी में पेसा को लागू करने की घोषणा की गई है, उससे न तो आदिवासियों को वास्तविक लाभ मिल रहा है और न ही मूलवासियों के अधिकार सुरक्षित हो रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि पेसा कानून में ग्राम सभा और पंचायत सचिव की भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है। इसी तरह दो हजार रुपये तक के दंड का प्रावधान तो रखा गया है, लेकिन यह दंड किस तरह के अपराधों पर लगाया जायेगा, इसका कहीं उल्लेख नहीं है। पंकज मिश्र ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और ग्राम सभा के बीच समन्वय कैसे होगा, इस पर भी कानून पूरी तरह मौन है। इससे भविष्य में टकराव और दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मूलवासी समाज को लेकर गहरी चिंता जताते हुये कहा कि पेसा कानून में मूलवासियों के हितों की रक्षा से जुड़ा कोई ठोस प्रावधान शामिल नहीं किया जाना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह स्थिति कानून की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है। पंकज मिश्र ने सरकार से आग्रह किया कि पेसा कानून को व्यावहारिक, संतुलित और सभी समुदायों के हितों को समाहित करने वाला बनाया जाये, ताकि यह कानून सशक्तिकरण का माध्यम बने, न कि भ्रम और विवाद का कारण।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई