Bihar : NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार शाम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उन्हें जीत और नेता चुने जाने की बधाई दी और उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुये नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का आदेश दिया। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने NDA विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। उनके साथ NDA के सभी बड़े सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। इससे पहले विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में सभी NDA विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुना। भाजपा की अलग बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया, जबकि जदयू ने नीतीश को विधायक दल का नेता चुना। अब गुरुवार को गांधी मैदान में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी।
इसे भी पढ़ें : कल 10वीं बार नीतीश कुमार की होगी ताजपोशी…
इसे भी पढ़ें : JAC बोर्ड ने इतनी बढ़ा दी फीस, लाखों स्टूडेंट पर पड़ेगा असर… जानें
इसे भी पढ़ें : JDU ने नीतीश कुमार तो BJP ने सम्राट चौधरी को चुना, साढ़े 3 बजे होगा बड़ा फैसला…
इसे भी पढ़ें : चैनलों को चेतावनी, नई गाइडलाइन लागू…
इसे भी पढ़ें : और सात का हुआ खात्मा…




