UP : यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से जारी मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गई। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान का आधिकारिक डेटा सामने आ गया है। पहले चरण में यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान कैराना (75.12) में और सबसे कम साहिबाबाद (45%) में हुआ है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 73 सीटों पर 64.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी पिछले विधान सभा चुनावों के मुकाबले 2.88 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
आरएलडी चीफ जयंत चौधरी मथुरा में अपना वोट नहीं डाल पाए
सभी 58 सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी की कड़ी परीक्षा मानी जा रही है। दरअसल, जिन 58 सीटों पर वोटिंग हुई है, 2017 में उनमें से 53 सीटें बीजेपी पर थीं। पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्री भी मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी. डी. राम तिवारी ने कहा, पहले 2 घंटों में मतदान 7.93% हुआ। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की खबर मिली थी, लेकिन उनको बदलकर मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया।
यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर 57.79 फीसदी मतदान
- आगरा में 56.52 प्रतिशत
- अलीगढ़ में 57.25 प्रतिशत
- बागपत में 61.25 प्रतिशत
- बुलंदशहर में 60.57 प्रतिशत
- गौतमबुद्ध नगर में 53.48 प्रतिशत
- गाजियाबाद में 52.43 प्रतिशत
- हापुड़ में 60.53 प्रतिशत
- मथुरा में 58.12 प्रतिशत
- मेरठ में 58.23 प्रतिशत
- मुजफ्फरनगर में 62.09 प्रतिशत
- शामली में 61.75 प्रतिशत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराया गया है और कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बता दें कि इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में नोएडा के मौजूदा विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य थे, जो आगरा ग्रामीण से चुनाव लड़ रही हैं।
उ.प्र. विधान सभा चुनाव-2022 का प्रथम चरण आज शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया है।
लोकतंत्र के महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद।
आपका मतदान ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नींव को मजबूती प्रदान करेगा।
भारत माता की जय!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 10, 2022
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @10.02.2022 : इन 63 प्रस्तावों पर मुहर
इसे भी पढ़ें :Defence Ministry में निकली Vacancy, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :‘चाहे पुष्पा हो या आप…’ जानिये पुलिस ने ट्वीट कर क्या कहा…
इसे भी पढ़ें :शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में ही मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें :AJSU नेता को छुरा दिखा कर लूटा था, देखिये पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :Happy Teddy Day 2022 : क्यों मनाया जाता है टेडी डे, जानें…
इसे भी पढ़ें :Smartphone की बैटरी अब क्यों नही निकलती बाहर, जानिए वजह
इसे भी पढ़ें :Latehar में आधे घंटे तक चली ताबड़तोड़ गोलियां, फिर…
इसे भी पढ़ें :इन मैसेज से अपने पार्टनर को विश करें Chocolate Day, रिश्ते में घुलेगी मिठास
इसे भी पढ़ें :Propose Day : अगर अभी तक अपने प्यार का नहीं किया इजहार, तो अपनाएं ये तरीका…
इसे भी पढ़ें :Valentine’s Week का दूसरा दिन : ऐसे करें अपने पार्टनर को प्रपोज
इसे भी पढ़ें :Rose day के साथ वेलेंटाइन वीक शुरू, जानिए कैसे मनाएंगे हर खास दिन
इसे भी पढ़ें :IAS ने मनाया ‘Happy Periods day’, Tweet कर कही ये बात…देखें…






