KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1688- फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1726- ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया.
1932- डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ.
1932- बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी.
1948- होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई.
1978- पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1996- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए.
2005- आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया.
2008- चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किया.
2008- भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की.
2008- मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की.
2009- देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला.
2014- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया.
24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 24th September
- हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म 1856 में हुआ.
- महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्म 1861 में हुआ था.
- अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म 1922 में हुआ.
- भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म 1925 में हुआ.
- भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म 1940 में हुआ.
- भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म 1950 में हुआ.
- वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म 1963 में हुआ.
- भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म 1971 में हुआ.
24 सितंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 24th September
- सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन 1859 में हुआ.
- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन 2006 में हुआ.












