विद्या बालन-स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ का ट्रेलर (Sherni official Trailer) 2 जून को रिलीज हो गया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime video) पर रिलीज़ होगी। टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म शेरनी में विद्या बालन एक वन विभाग अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन अमित मसुर्कर ने किया है जो बीते समय में राजकुमार राव अभिनीत न्यूटन फिल्म के निर्देशन को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं।
ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घटती आबादी वाले राष्ट्रीय पशु बाघ को बचाने के लिए भेजी गई महिला अधिकारी को कैसे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और किस तरह इस काम से जुड़े तमाम पहलू राजनीति में उलझे हुए हैं।








