“आपका ₹12,600 आया है…” फैला नया ठगी जाल… ऑडियो वायरल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : “हेलो… मैं चौपारण ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र से प्रवीण गुप्ता बोल रहा हूं, आपका 12,600 रुपया आया है, फोनपे से ट्रांसफर कर दूं?” ऐसा मीठा जाल बुनते हैं ठग और भोले-भाले ग्रामीण उस पर विश्वास कर बैठते हैं। हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में इन दिनों ठगी के नये तरीके ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। कुछ शातिर ठग खुद को आंगनबाड़ी स्टाफ या ब्लॉक कर्मी बताकर ग्रामीणों को फोन करते हैं। वे बताते हैं कि “मातृत्व वंदना योजना” के तहत उनकी राशि स्वीकृत हो चुकी है और अब उसे फोनपे या ऑनलाइन माध्यम से भेजना है। लोगों को विश्वास दिलाने के लिये ठग बड़ी सफाई से सरकारी भाषा बोलते हैं, फॉर्म अप्रूवल, बैंक लिंकिंग, ओटीपी वेरिफिकेशन जैसी बातें, फिर भेजते हैं एक पेमेंट लिंक, जिस पर क्लिक करते ही बैंक खाता खाली। चयकला पंचायत के कई लोगों को ऐसे कॉल आ चुके हैं। कॉल करने वाला खुद को “प्रवीण गुप्ता, ब्लॉक स्टाफ, चौपारण” बताता है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बातों में सरकारी अंदाज और आत्मविश्वास झलकता है, जिससे लोग धोखे में आ जाते हैं। हालांकि, प्रशासन ने ऐसे कॉल से सावधान रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि “सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में आती है, किसी भी स्थिति में फोनपे या लिंक के जरिये ट्रांसफर नहीं की जाती। कोई भी OTP या लिंक साझा न करें।” चौपारण में अब लोग कह रहे हैं, “हर ‘सरकारी आवाज’ भरोसे की नहीं होती, कभी-कभी वही आवाज आपकी मेहनत की कमाई लूट लेती है।” सुनें वायरल ऑडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...