नये MLA पहुंचे CM आवास, ये बोल गये मुख्यमंत्री…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर आज घाटशिला विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन अपने परिवार संग CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे। CM हेमंत सोरेन ने सोमेश सोरेन को विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विजय घाटशिला की जनता के विश्वास और आकांक्षाओं की जीत है। जनता ने जो भरोसा दिया है, वह सबसे बड़ी ताकत है। मुलाकात के दौरान CM ने भावुक होकर दिवंगत रामदास सोरेन को याद किया। उन्होंने कहा कि जनहित में शुरू किये गये उनके कार्य, विकास के सपने और संघर्ष की विरासत अब सोमेश सोरेन आगे बढ़ायेंगे। जनता ने उन्हें सिर्फ वोट नहीं दिया, बल्कि अपने भविष्य की जिम्मेदारी सौंपी है। CM ने यह भरोसा भी जताया कि सोमेश सोरेन जनसेवा और विकास कार्यों में अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे।

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने