Chaibasa : नक्सली संगठन से जुड़े और नक्सलियों को पुलिस की गतिविधियों की सूचना देने, नक्सलियों का इलाज करने वाले झोलाछाप चिकित्सक-सहयोगी को पुलिस ने दबोच लिया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली कि टोन्टो थाना क्षेत्र के पूर्णापानी के आस-पास कुछ लोग घूम रहे हैं। उनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
एसपी ने थाना प्रभारी टोन्टो को टीम लेकर क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी टोन्टो व जिला बल की टीम जैसे ही पूर्णापानी गांव के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति हाथों में कुछ सामान लेकर भागने की कोशिश करता हुआ दिखा। उसका पीछा कर उसे पकड़ा, तो उसके पास प्रतिबंधित नक्सल साहित्य व पर्चे मिले। तत्काल उसे थाने में लाया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसका नाम- जगत महतो, उम्र- 40 वर्ष, पे0 कुशल महतो; ग्राम डोरो, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसावाॅ है। वह टोन्टो थाना के सुईम्बा गाॅव में रह कर दिखावे के लिए झोला छाप चिकित्सक का काम करता है, लेकिन वास्तव में वह नक्सलियों को चिकित्सा और दवाएं उपलब्ध करवाता है। पुलिस व फोर्स की गतिविधि की खबर नक्सली को देने का काम भी करता है। वह साल 2007-08 से ही संगठन के बड़े कमांडरों से संपर्क में रहा है। जिनमें कुंदन पाहन, निर्मल उर्फ प्रसाद, जीवन कण्डुलना व महाराज प्रमाणिक जैसे नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : कोरोना रोकने के लिए देश व्यापी लॉकडाउन को वित्त मंत्री निर्मला ने किया खारिज
इसे भी पढ़ें :#Britain में कोरोना के कारण बेरोजगारी भयानक, जिस्मफरोशी तक की मजबूरी









