जितिया पर पसरा मातम, चार की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : जितिया पर्व के बीच पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में पोखरे में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि शुक्रवार को जिउतिया पर्व के दौरान महिलायें और बच्चियां पोखरे में स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान चार बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते डूब गईं। शोर मचने के बाद ग्रामीणों ने पोखरे में उतरकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला गया और पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय सोनामति, 10 वर्षीय फूलमती, 10 वर्षीय सोनाली कुमारी और 12 वर्षीय प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है। घटना के बाद जिउतिया का उत्साह मातम में बदल गया। गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। उन्होंने प्रशासन से मृत बच्चियों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दिलाने की बात कही।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: