spot_img

बदले की आग में मा’रा गया मोस्ट वांटेड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कुख्यात बदमाश विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एम्स प्रशासन के मुताबिक, 24 दिसंबर की रात गंभीर हालत में विनय त्यागी को एम्स ऋषिकेश लाया गया था। उसके सीने, हाथ और गले में गोलियों के गहरे जख्म थे। उसे वेंटिलेटर तक में रखा गया, लेकिन आज सुबह 7 बजे विनय त्यागी मर गया। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस एम्स पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। यह वही विनय त्यागी है, जिस पर 24 दिसंबर को लक्सर में उस वक्त गोलियों की बरसात हुई थी, जब पुलिस उसे रुड़की से लक्सर कोर्ट पेशी के लिये ले जा रही थी। फ्लाईओवर पर अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा था। वारदात के बाद बदमाशों के भागते हुये वीडियो भी सामने आये थे। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के जंगल और बिजनौर हाईवे के पास से दोनों शूटरों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार शूटर सन्नी यादव उर्फ शेरा, अजय उधम सिंह नगर के काशीपुर का रहनेवाला है। दोनों हार्डकोर अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि बदमाश विनय त्यागी लगातार सन्नी यादव को जान से मारने की धमकी दे रहा था, इसी डर और बदले की आग में सन्नी ने विनय की रेकी शुरू की। जैसे ही उसे पता चला कि 24 दिसंबर को विनय को लक्सर कोर्ट लाया जायेगा, उसी दिन अपने साथी अजय के साथ मिलकर उसने फ्लाईओवर पर मौत की पटकथा लिख दी।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई