इस कंपनी के 500 से ज्यादा कर्मी एक साथ बन गये करोड़पति, जानिये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi: एक कंपनी के 500 से ज्‍यादा कर्मी एक साथ करोड़पति बन गये। कर्मचारियों पर लक्ष्‍मी की बारिश कैसे हुई यह काफी रोचक है। हुआ यूं कि कंपनी में 76 फीसदी शेयर कर्मचारियों का है। बुधवार को अमेरिकी एक्सचेंज नैसडैक (Nasdaq) पर कंपनी की धमाकेदार एंट्री हुई। कंपनी का शेयर अचानक से इतना भागा कि कंपनी के 500 से ज्‍यादा कर्मचारी एक साथ करोड़पति बन गये। करोड़पति बनने वाली 70 कर्मियों में उम्र 30 साल से कम है।

करोड़पति: नैसडैक इंडेक्स में की एंट्री

जानकारी के मुताबिक बिजनेस सॉफ्टवेयर फर्म फ्रेशवर्क्स इंक (Freshworks Inc) चेन्नई और सिलिकॉन वैली बेस्ड कंपनी के शेयर ने नैसडैक इंडेक्स पर अपने इश्यू प्राइस से 21 फीसदी ऊपर 36 डॉलर के भाव पर एंट्री की। ये नैसडैक में लिस्ट होने वाली भारत की पहली सॉफ्टवेयर एज सर्विस (SaaS)और यूनिकॉर्न कंपनी है। गिरीश मातृभूतम की इस कंपनी में 4000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 12 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गया। आज 76 फीसदी कर्मचारियों के पास फ्रेशवर्क्स में शेयर हैं।  फ्रेशवर्क्स के सीईओ गिरीश मातृभूमि ने लिस्टिंग के माध्यम से कर्मचारियों के लिए पैसा कमाने पर कहा कि ‘मैं वास्तव में खुश और गौरवान्वित हूं।  कंपनी की इस उपलब्धि से मैं बहुत खुश हूं। इस आईपीओ ने मुझे अब तक फ्रेशवर्क्स के उन सभी कर्मचारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका दिया है, जिन्होंने पिछले दस वर्षों में हम पर विश्वास किया है और फ्रेशवर्क्स में योगदान दिया है।’

500 से ज्यादा कर्मचारियों की मेहनत से हुआ संभव

कर्मचारियों के करोड़पति बनने पर मातृभूतम ने कहा कि ‘इस तरह की चीजें भारत में और ज्यादा करने की जरूरत है।  कर्मचारियों की मेहनत से ये संभव हो पाया है, वे इसके लिए योग्य हैं। जैसे-जैसे कंपनी बढ़ी, इन सभी कर्मचारियों ने उसमें योगदान दिया। मैं मानता हूं कि कंपनी के इस रिवेन्यू को उन लोगों के साथ साझा किया जाना चाहिए जिन्होंने इसे बनाया है।  यह केवल कंपनी के मालिक के अमीर होने या निवेशकों के अमीर होने के लिए नहीं है।  मैं इस बात से खुश हूं, कि हमने एक नया प्रयोग किया है और हम इसे जारी रखेंगे’।

76% कर्मचारियों का है शेयर

मातृबूथम ने कहा कि ‘हम अपनी ये यात्रा जारी रखेंगे, कंपनी के लिए कई कर्मचारियों और हमारे मिशन में विश्वास करने वाले लोगों की लाइफ चेंजिंग के लिए अभी बड़ा मौका है। मुझे पता है कि फ्रेशवर्क्स के लिए अभी शुरुआती दिन हैं, लेकिन हम आगे यूं ही लगे रहेंगे’। बता दें कि फ्रेशवर्क्स की शुरुआत 2010 में चेन्नई में हुई। इसके ग्राहक 120 से अधिक देशों में हैं और इसके सभी राजस्व अमेरिका में मान्यता प्राप्त हैं।  ये एक आईटी कंपनी है।  कंपनी के 76% कर्मचारियों के फर्म में शेयर हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी