spot_img

100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, मंत्रालय ने दिये सख्त निर्देश… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के चलते हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुये नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी विमानन कंपनियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे का सीधा असर दिखा। 118 उड़ानें रद्द की गईं। 16 विमानों का मार्ग बदला गया। रद्द उड़ानों में 60 आगमन और 58 प्रस्थान शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, केवल वे विमान प्रभावित हुये जो कैट-3 सिस्टम से लैस नहीं हैं।

एयरलाइंस को स्पष्ट निर्देश

मंत्रालय ने कहा है कि उड़ान में देरी होने पर यात्रियों को भोजन की व्यवस्था दी जाये। उड़ान रद्द होने की स्थिति में वैकल्पिक उड़ान या पूरा रिफंड अनिवार्य रूप से दिया जाये। साथ ही, समय पर चेक-इन करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित न किया जाये और शिकायतों का तुरंत निपटारा हो। एयर इंडिया ने ‘फॉगकेयर’ पहल शुरू की है, जिसके तहत प्रभावित उड़ानों के यात्री बिना किसी शुल्क के यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की मदद के लिए विशेष सहायता टीमें भी तैनात की गई हैं। मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर जांचें और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई