Kohramlive : तेलंगाना की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। CM ए. रेवंत रेड्डी ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनकी बेटी कोंडा सुष्मिता की कथित टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच हुई है। मामले को लेकर कांग्रेस के कई विधायकों ने सुरेखा से माफी की मांग की थी। पार्टी की अनुशासन समिति ने भी 25 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंपते हुये कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की थी। विवाद सुलझाने के लिये कांग्रेस आलाकमान ने सुरेखा को दिल्ली बुलाया था। बैठक में CM रेवंत रेड्डी, डिप्टी CM, TPCC अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुये। इसके बाद सुरेखा को कैबिनेट से हटाने का फैसला सामने आया।
बेटी के बयान से किया था किनारा
सुरेखा ने अनुशासन समिति को दिये जवाब में बेटी के बयानों से खुद को अलग बताया था। उन्होंने कहा था कि बेटी की टिप्पणियां उसके निजी विचार हैं और इसके लिए उन्हें राजनीतिक रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिये। साथ ही उन्होंने कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग की थी।




