Ranchi : नये साल की पहली रौशनी के साथ झारखंड की सियासत में सौहार्द और शालीनता की एक खूबसूरत तस्वीर उभर कर सामने आई। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज नववर्ष की बधाइयों का सिलसिला चला, जहां CM हेमंत सोरेन से देश के विभिन्न हिस्सों से आये जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिया (बिहार) से लोकसभा सांसद पप्पू यादव और कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। CM हेमंत सोरेन ने भी आत्मीयता के साथ सभी आगंतुकों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुये उनके स्वस्थ, सफल और जनसेवा से भरे वर्ष की कामना की।
CM आवास में शुभेच्छाओं का मिलन…
Date:




