मिलिए तीन टांगों वाले इंसान से, दिलचस्प है कहानी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

18 मई, 1889 को फ्रांसेसको ‘फ्रैंक’ लेंटिनी का जन्म इटली के सिसिली द्वीप में हुआ था। असाधारण रूप में पैदा लिए फ्रांसेसको ने कभी हिम्मत नहीं हारी और दुनिया से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कई सर्कस शो में काम किया। आइए आज उनके बारे में जानते हैं..

लेंटिनी एक तरह के विकार से पीड़ित थे। उनके शरीर से आधा जुड़वां बच्चा जुड़ा हुआ था जो उनकी रीढ़ की हड्डी के साथ जुड़ा था जिस कारण उसके एक पेल्विक हड्डी, दो गुप्तांग और तीन टांगें  था। टांग उनके कूल्हे की दायीं और था। एक छोटा सा पैर उनके घुटने से निकल रहा था। फ्रैंक को उन अतिरिक्त अंगों के साथ ही जिंदगी गुजारनी पड़ी क्योंकि डॉक्टरों ने बताया था कि अतिरिक्त टांग को हटाने से वह पैरालाइसिस का शिकार हो सकते हैं क्योंकि पैर उनकी रीढ़ की हड्डी के काफी करीब थे। (फोटो: साभार विकिमीडिया कॉमंस)

 माता-पिता ने जब  फ्रैंक को अपनाने से इनकार कर दिया था तब उनकी चाची ने पालने-पोसने की जिम्मेदारी ली और दिव्यांग बच्चों के एक संस्थान में दाखिला करा दिया। वहां फ्रैंक ने देखा कि उनसे भी बुरी हालत वाले बच्चे थे। उन्होंने टहलना, दौड़ना, कूदना और यहां तक कि आइस स्केटिंग करना भी सीख लिया लेकिन दूसरे बच्चे ऐसे थे जो न चल सकते थे, न बात कर सकते थे और न ही देख सकते थे। इससे उनके अंदर एक नया उत्साह पैदा हुआ और अपने शरीर को लेकर निराशा दूर हुई। (फोटो: साभार विकिमीडिया कॉमंस)
12 साल की उम्र में फ्रैंक की मुलाकात विंसेनजो मैगनैनो से हुई जो एक सर्कस का मालिक था। उसे लगा कि फ्रैंक सर्कस में कुछ अच्छा कर सकते हैं। खैर मैगनैनो गलत साबित नहीं हुआ। तुरंत ही फ्रैंक दर्शकों का चहेता बन गए। अपनी फुर्ती, हाजिर जवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। परफॉर्मेंस के दौरान फ्रैंक अपने अतिरिक्त पैर से फुटबॉल को किक मारते थे। (फोटो: साभार विकिमीडिया कॉमंस)

तीसरे पैर को स्टूल की तरह इस्तेमाल करने वाले फ्रैंक हाजिरजवाबी में माहिर थे, जब भी उनसे जूतों के बारे में सवाल पूछा जाता था तो वह कहते थे की वह हमेशा दो जोड़ी जूता खरीदते हैं और एक अतिरिक्त जूता अपने एक पैर वाले दोस्त को दे देते हैं।(फोटो: साभार Pinterest)

उनकी हाजिर जवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर से इम्प्रेस हो कर एक युवती थेरेसा ने तुरंत शादी कर ली और दोनों से चार स्वस्थ बच्चे पैदा हुए।उनका करियर 40 साल से ज्यादा का रहा। 78 साल की उम्र में 1966 में उनका निधन हो गया।  करीब-करीब हर बड़े सर्कस और साइडशो के साथ काम कर चुके फ्रैंक को साथियों के बीच काफी सम्मान मिलता था और साथी उनको ‘द किंग’ या राजा कहकर बुलाते थे। (फोटो: साभार विकिमीडिया कॉमंस)
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...