spot_img

अपनी ही संतान से विवाह करना चाहता है ये शख्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक आनोखा मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क में एक शख्स ने अपनी पहचान छुपाकर लीगल रिक्वेस्ट फाइल की है कि वह अपने खुद की संतान से शादी करना चाहता है। इस इंसान ने यह भी कहा कि वह पारिवारिक अनाचार को लेकर बने कानूनों को खत्म होते हुए देखना चाहता है, क्योंकि मैरिज का फैसला किसी भी इंसान का प्राइवेट फैसला होता है।

इसे भी पढ़ें :कोरोना पीड़ित की एंबुलेंस में ही चली गई जान, परिजनों का आरोप- मंत्री के आने की बात…

संतान के जेंडर का भी खुलासा नहीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये शख्स अपनी पहचान का खुलासा नहीं करना चाहता है,क्योंकि कोर्ट में उसकी अपील को नैतिक और सामाजिक तौर पर घृणास्पद समझा जा सकता है। कोर्ट के पेपर्स में ना तो इस इंसान और ना ही उसके बच्चे के जेंडर को उजागर किया गया है। इसके अलावा इन लोगों के होमटाउन और बाकी डिटेल्स पर भी कोई बात नहीं की गई है।  इस मामले में पेरेंट का ये भी कहना था कि वो अपने बच्चे को प्रपोज करना चाहता है लेकिन वो समाज के डर के चलते ऐसा नहीं कर पा रहा है।

इस शख्स ने अप्रैल के पहले हफ्ते में मैनहेट्टन फेडरल कोर्ट में ये याचिका दायर की थी। उसने ये भी कहा था कि पेरेंट्स और उनकी संतानों की शादी से जुड़े कानूनों को असंवैधानिक घोषित कर दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक

चार साल की सुनाई जा सकती है सजा

कोर्ट को भेजी गई अपील में इस व्यक्ति का कहना था कि शादी दो लोगों के बीच एक बेहद खास रिश्ता होता है और इसे इंटिमेसी और आध्यात्म की अभिव्यक्ति के तौर पर देखा जाना चाहिए। न्यूयॉर्क कानून के अनुसार, अपनी ही फैमिली के लोगों के साथ शादी करने जैसे मामलों में चार साल की सजा सुनाई जा सकती है।

गोद ली हुई बेटी के साल अफेयर

गौरतलब है कि साल 1992 में मशहूर डायरेक्टर वुडी एलन ने अपनी एडॉप्ट की हुई बेटी के साथ अफेयर को लेकर हामी भरी थी। उस समय वुडी की उम्र 56 वहीं उनकी सौतेली बेटी की उम्र 21 साल थी। वुडी की इस घोषणा के बाद बवाल मच गया था।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट

आलोचना के बाद भी की थी शादी

हालांकि वुडी और उनकी सौतेली बेटी सून-यी प्रेवीन ने जबरदस्त आलोचना के बावजूद शादी रचाई थी। इस कपल ने दो बच्चों को गोद भी लिया है और दोनों आज भी साथ रह रहे हैं। लेकिन ये केस इस मामले में अलग है क्योंकि न्यूयॉर्क का ये पेरेंट अपनी बायोलॉजिकल संतान के साथ शादी रचाना चाहता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...