spot_img

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : साल के आखिरी दिन झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर कर दिया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के तहत कई IPS अधिकारियों को प्रोन्नति और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश 31 दिसंबर 2025 को जारी हुआ, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक को प्रोन्नति देते हुये ADG (अपर पुलिस महानिदेशक) CID (अपराध अनुसंधान विभाग) बनाया गया है, वहीं, रांची प्रक्षेत्र के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 2008 बैच के IPS अजय लिंडा को प्रोन्नति देते हुये उन्हें CID का IG बनाया गया है।

DIG रैंक पर कई अधिकारियों को प्रमोशन

  • कौशल किशोर (IPS 2012) : DIG, पलामू
  • अंजनी कुमार झा (IPS 2012) : DIG, हजारीबाग
  • मो. अर्शी (IPS 2012) : DIG, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा
  • आनंद प्रकाश (IPS 2012) :  DIG, बोकारो
    (शर्त: MCTP Phase-III प्रशिक्षण पूर्ण करना होगा)

तबादले और नई पोस्टिंग

  • नौशाद आलम अंसारी (IPS 2010) : DIG, विशेष शाखा, रांची
  • श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे (IPS 2015) : SP, सिमडेगा
  • कैलाश करमाली (IPS 2017) : समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, रांची
  • शिवम प्रकाश (IPS 2022) : राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस)
  • निखिल राय (IPS 2023) : सहायक पुलिस अधीक्षक, एसीबी रांची
  • श्रुति (IPS 2023) : सहायक पुलिस अधीक्षक, एसीबी रांची
  • अविनाश कुमार (IPS) : समादेष्टा, झा.स.पु.-07, हजारीबाग
  • दीपक कुमार (IPS) : समादेष्टा, झा.स.पु.-05, देवघर
  • मजरूल होदा (IPS) : उप-निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग
  • राजेश कुमार (IPS) : समादेष्टा, झा.स.पु.-06, जमशेदपुर
  • रोशन गुड़िया (IPS) :  पुलिस अधीक्षक, CID झारखंड
  • श्रीराम शमद (IPS) : पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)

आदेश में क्या कहा गया जिन अधिकारियों का पदस्थापन नहीं हुआ है, वे पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान करेंगे ।सभी प्रोन्नत अधिकारी FR-22 के तहत वेतन निर्धारण का विकल्प 30 दिनों के भीतर ले सकते हैं।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई