बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Date:

spot_img
spot_img
Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खातों में DBT के जरिये 7-7 हजार रुपये भेजे गये हैं। CM सम्राट चौधरी ने कुल 579.23 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता जारी की। कई पात्र परिवार अभी भी राहत राशि से वंचित हैं। CM ने अधिकारियों को ऐसे परिवारों का दोबारा आकलन करने का निर्देश दिया है। जांच पूरी होने के बाद 7 दिनों के भीतर 7 हजार रुपये उनके खातों में भेजे जायेंगे। CM ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिये। गरीब परिवारों के नुकसान का आकलन कर जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त सहायता भी दी जाये। प्रभावित इलाकों से पानी निकलने को लेकर भी रिपोर्ट मांगी गई है।

दुर्गा पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत

त्योहारों को देखते हुये सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों और बुनियादी ढांचे की मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य रखा है। जहां बांध और सड़क टूटे हैं, वहां भी जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गये हैं। बाढ़ से हुये नुकसान का जायजा लेने के लिए 16 सितंबर को केंद्र की टीम बिहार पहुंचेगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, टीम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आयेगी। सम्राट चौधरी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर केंद्रीय टीम के दौरे की जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: