HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Date:

spot_img
spot_img
Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा। रेलवे की जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों ने कार्रवाई के खिलाफ सड़क जाम कर दिया। जाम का असर बिरसा चौक से DC के घोड़ा चौक तक दिखा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बिरसा चौक से सेल सैटेलाइट चौक के बीच बाईपास रोड किनारे अतिक्रमण हटाने के लिये प्रशासन की टीम JCB लेकर पहुंची थी। टीम को देखते ही स्थानीय लोग सड़क पर जमा हो गये और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ गयी। लोगों ने बिरसा चौक-हरमू मार्ग को जाम कर दिया। DPS स्कूल के पास पेट्रोल पंप के आसपास भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

पुनर्वास के बिना हटने को तैयार नहीं लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। घर हटाने से पहले सरकार उन्हें वैकल्पिक आवास दे। लोगों के मुताबिक इलाके में 20 से ज्यादा घर हैं। लोगों का कहना है कि घर टूटे तो सिर्फ छत नहीं जायेगी, बल्कि रोजगार और परिवार चलाने का संकट भी खड़ा हो जायेगा। विरोध और तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए तैयार है, जबकि स्थानीय लोग पुनर्वास की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: