spot_img

हाई सिक्योरिटी जेल में बड़ी सेंध…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा की दीवारें साल के अंत में सवालों से घिर गईं। कड़ी सुरक्षा, बिजली से लैस तार और पांच स्तरीय घेरा, सब कुछ धता बताते हुये तीन कैदी फरार हो गये। तीनों कैदी धनबाद जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस सनसनीखेज घटना की पुष्टि जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने की है। फरारी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। शौचालय जाने के बहाने बैरक से निकले कैदी चार नंबर गुमटी से रस्सी के सहारे बाहर कूदे। रस्सी टेंट हाउस में इस्तेमाल होने वाले कपड़े से बनाई गई। पहले रस्सी अंदर से बाहर फेंकी गई, फिर उसी सहारे भाग निकले। जेल के बाहर की फेंसिंग टूटी हुई मिली। 24 घंटे प्रवाहित बिजली वाले तार भी बेअसर साबित हुये। फिलहाल, जेल प्रशासन मौनी बाबा बना हुआ है। यह वही जेल है, जहां नक्सली, खूंखार अपराधी और हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदी रखे जाते हैं। कुछ दिन पहले ही जेल में सुरक्षा में चूक पर जेल IG ने 12 सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किया था। दावा था कि अब सब कुछ चाक-चौबंद है, लेकिन इस फरारी ने उन दावों की हवा निकाल दी। जेल के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुलाकात पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सभी कैदियों को वार्ड में शिफ्ट किया गया। SDO, SDPO सहित कई आला अधिकारी पहुंचे। जेल अधीक्षक का कहना है कि तीन कैदी फरार हुये हैं, जांच जारी है। अभी कुछ भी बोल देना जल्दबाज़ी होगी।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई