झारखंड में डॉक्टरों का बड़ा ऐलान, नहीं मानी मांगें तो इस रोज से काम बंद

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में डॉक्टरों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रांची में हुई राज्य स्तरीय बैठक में डॉक्टरों और स्वास्थ्य संगठनों ने आंदोलन की तारीखें तय कर दी हैं। 21 अक्टूबर तक मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो 22 अक्टूबर से पूरे राज्य में संपूर्ण कार्य बहिष्कार होगा। डॉक्टरों की पहली मांग सुरक्षा है। अस्पतालों में हिंसा रोकने, स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा देने और झारखंड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग है। क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट भी डॉक्टरों के निशाने पर है। 50 बेड तक के अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिकों को कानून के दायरे से बाहर रखने और बड़े अस्पतालों के नियम आसान करने की मांग की गई है। सरकारी डॉक्टरों के समय पर प्रमोशन, जूनियर डॉक्टरों के वेतन, मातृत्व अवकाश, संविदाकर्मियों की समस्याओं और नियमित नियुक्ति जैसे मुद्दे भी एजेंडे में हैं। निजी अस्पतालों ने आयुष्मान पैकेज की दर बढ़ाने और लंबित भुगतान जल्द करने की मांग उठाई है। लाइसेंस और मंजूरियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की मांग भी रखी गई है।

5 अक्टूबर से आंदोलन की शुरुआत

5-8 अक्टूबर: जनजागरूकता अभियान
9 अक्टूबर: ब्लैक बैज और प्रेस कॉन्फ्रेंस
10-20 अक्टूबर: जिलों में बैठकें और तैयारी
21 अक्टूबर: राज्यव्यापी विरोध
22 अक्टूबर: मांगें नहीं मानी गईं तो संपूर्ण कार्य बहिष्कार

डॉक्टर संगठनों का कहना है कि आंदोलन का मकसद स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़े मुद्दों का समाधान है। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि मरीजों की देखभाल को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :

भारी बारिश के चलते इस जिले में कल भी स्कूल-कॉलेज बंद…

UP : बरेली में लगातार बारिश और मौसम विभाग...

भारत की धमाकेदार जीत, कोहली-गिल ने मचाया गदर…

Kohramlive : तिरुवनंतपुरम में खेले गये पहले वनडे में...

अगले 7 रोज रांची ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, जानें पूरा प्लान

Ranchi : रांची में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने...

विराट कोहली का बड़ा कारनामा, इस बार क्या किया… जानें

Kohramlive : वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में विराट...

लातेहार में छात्र को अगवा कर मा’र डाला, सनसनी…

Latehar : लातेहार के परसही गांव में 16 साल...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: