Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान स्थित शारदा पार्क दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। सप्तमी के दिन दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ और तेज बारिश के बीच हालात बिगड़ गये। दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 35 घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि, मृतकों की संख्या की आधिकारिक होना बाकी है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के पंडाल के निकास द्वार पर शाम करीब 7:40 बजे भगदड़ हुई। इसके बाद पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस और दमकलकर्मी राहत-बचाव में जुटे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पूजा आयोजक विकास दास ने कहा कि हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। भीड़ के दबाव या पंडाल के ढांचे से जुड़ी आशंका की जांच की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर दुख जताते हुये घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ बढ़ाने की अपील की। फिलहाल राहत-बचाव और घटना की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है।
The stampede in Kolkata is extremely distressing. My thoughts are with those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. The local administration is providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 17, 2026
अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गँवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा। माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 17, 2026








