70 रुपये तक महंगा हुआ LPG सिलेंडर, नई कीमत… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 1 अक्टूबर से नये महीने की शुरुआत के साथ कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर पड़ेगा। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2,810 हो गया है। मुंबई में नया रेट ₹2,764 और भोपाल में ₹2,815 है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पटना में ₹71.50 की हुई है। यहां सिलेंडर अब ₹3,100.50 का मिलेगा। वहीं लेह में कीमत ₹3,450 पहुंच गई है। चेन्नई में नया रेट ₹2,983 और लखनऊ में ₹2,932.50 हो गया है।

घरेलू सिलेंडर के दाम में राहत

आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹942, रांची में ₹1,010.50 और पटना में ₹1,031.50 है। लेह में घरेलू सिलेंडर ₹1,179 का है। कमर्शियल गैस महंगी होने से आने वाले दिनों में होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ सकता है। इसका असर खाने-पीने की कीमतों पर भी पड़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: