हजारीबाग में शराब माफियाओं की नींद उड़ी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े माफियाओं को तीखी चोट लगी है। DC शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे खास सघन अभियान के तहत विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में छापेमारी की गई। हजारीबाग के सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में खरकट्टो ग्राम निवासी दिनेश यादव के घर और दुकान में छापेमारी कर 8.64 लीटर विदेशी शराब और 23.4 लीटर बीयर बरामद की गई। यहां गिरिधारी साव के होटल, होटल शीतल, होटल यादव जी, संध्या होटल और सन्नी लाइन होटल में छापेमारी की गई। कार्रवाई में 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। सभी मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को फरार घोषित किया गया है। टीम में SI (उत्पाद) कृष्णा प्रजापति, भुनेश्वर नायक और प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों के जवान शामिल थे। सहायक आयुक्त उत्पाद ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिये अभियान पूरी सख्ती से जारी है। आम जनता सहयोग करें, अवैध शराब से जुड़ी कोई भी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

इसे भी पढ़े : बिहार चुनाव : एक्सिस माई इंडिया का सर्वे, किसका पलड़ा भारी… जानें

इसे भी पढ़े : फेरीवाले के बेटे ने किया कमाल, घर-घर हो रही चर्चा… जानें

इसे भी पढ़े : PM बोले, उन्हें “सजा जरूर मिलेगी”…

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने