Kohramlive : नया साल 2026 शुरू हो चुका है, लेकिन PAN–Aadhaar लिंक न कराने वालों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। सरकार ने पैन और आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की थी, जिसे अब तक आगे नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में जिनका पैन-आधार लिंक नहीं है, उनका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से इनऑपरेटिव हो सकता है।
ऐसे चेक करें PAN कार्ड का स्टेटस
1️⃣ इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल
👉 https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जायें
2️⃣ Quick Links सेक्शन में जाकर Verify PAN Status पर क्लिक करें
3️⃣ PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर भरें
4️⃣ मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
5️⃣ स्क्रीन पर दिख जायेगा PAN Active है या Inoperative
PAN–Aadhaar लिंक नहीं हुआ तो क्या नुकसान?
ITR फाइल नहीं कर पायेंगे
टैक्स रिफंड अटक सकता है
TDS कटता रहेगा
बैंक ट्रांजैक्शन में दिक्कत
म्यूचुअल फंड और निवेश से जुड़े काम रुक सकते हैं।




