गुमला की लक्ष्मी बनी चोरी गैंग की मास्टरमाइंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सदर पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुये महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में एक ज्वेलर्स दुकानदार भी शामिल है, जो चोरी के गहने खपाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार बीते 7 नवंबर की रात सदर थाना क्षेत्र के सुंदर बिहार, तिरिल कोकर निवासी पवन साह के घर में बड़ी चोरी हुई थी। अगले दिन यानी 8 नवंबर को पवन साह ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। फौरी कार्रवाई करते हुये पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर सभी चोरी किये गये गहने और सामान बरामद कर लिए हैं।

सदर के थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि चोरी की योजना और वारदात में लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया उर्फ छोटंकी भी शामिल थी। वह मूल रूप से गुमला की रहनेवाली है। लक्ष्मी के साथ मिलकर आरोपी राजा वर्मा उर्फ हर्ष वर्मा ने चोरी को अंजाम दिया। हर्ष पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार ज्वेलर्स अनीस सोनी निर्मला ज्वेलर्स का मालिक है। वह खेलगांव थाना क्षेत्र के न्यू खटंगा बस्ती में रहता है। वह चोरी के गहने खरीदकर बाजार में खपाने का काम करता था। पुलिस ने उसकी दुकान से भी कई कीमती गहने बरामद किये हैं। चोरों की निशानदेही पर 1 पीस सोने की चेन, सोने का कान का टॉप 2 जोड़ी, सोने की बाली1 जोड़ी, सोने का जितिया 1 पीस, चांदी की पायल 3 जोड़ी, चांदी की बिछिया 3 पीस, चांदी का सिन्दूर का डिब्बा 1 पीस बरामद किये गये।

spot_img

Related articles:

रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…

राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉ

10 दिन का युद्धविराम…

इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हो गया है। दक्षिणी लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू रहेगा। खबर है कि  युद्धविराम लागू हो गया है, लेकिन हिजबुल्ला की ओर से कोई स्पष्ट आश्वा

DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों

Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…

शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था 'नारी शक्ति सेना' (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन

”शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”

उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा(Education) शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।