लाखों की गड्डी बनी रद्दी, देखिए दीमक ने ये क्या कर डाला

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कहा जाता है कि कई बार कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करने के बाद भी अगर भाग्य साथ ना दे तो लोगों के सपने पूरे नहीं होते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में जहां एक कोरोबारी ने आलीशान घर बनवाने के लिए खूब पैसे जमा किए लेकिन अब उसका वही पैसा रद्दी में तब्दील हो चुका है।

दरअसल कृष्णा जिले के माइलवारम में बिजली जमालय नाम का कारोबारी सूअरों को खरीदने-बेचने का काम करता था।  इससे उसे जो भी आमदनी होती थी वो उसे किसी बैंक खाते में रखने की जगह अपने घर में एक ट्रंक में रख देता था उसने इन पैसों से खुद के लिए एक बड़ा सा घर बनवाने का सपना देखा था। 

हालांकि जब उस कारोबारी ने एक दिन ट्रंक खोलकर देखा तो उसके अरमानों पर पानी फिर गया क्योंकि ट्रंक में रखे करीब 5 लाख रुपये दीमक लगने की वजह से रद्दी में बदल चुके थे। यह देखकर बिजली जमालय बुरी तरह निराश हो गया क्योंकि मेहनत से जोड़ी गई एक-एक पाई को वो अपनी आंखों के सामने रद्दी होता हुआ देख रहा था। अब वो पैसे उसके किसी काम के नहीं थे क्योंकि वो कट-फट और सड़ चुके थे। 

इसके बाद कारोबारी ने सोचा की अब ये नोट उसके काम तो नहीं आए क्यों ना बच्चों के बीच बांट दिया जाए ताकि वो कम से कम इससे खेल ही सकें। हालांकि यहां भी बदकिस्मती ने उनका साथ नहीं छोड़ा। बच्चों को असली नोट से खेलते हुए देखकर किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। 

पुलिस जब मामले की जांच के लिए पहुंची तो ट्रंक में भारी मात्रा में दीमक लगे हुए नोटों को देखकर दंग रह गई। पुलिस ने उसे जब्त कर कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...