कुंडली भाग्य में ‘प्रीता’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Shraddha Arya ने हाल ही में देसी अवतार में बेहद खूबसूरत फोटोज (Photos) शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके ब्लू सूट को देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं.

मुंबई. टीवी पर यूं तो शोज आते हैं लेकिन इनमें से सभी दर्शकों दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाते हैं. लेकिन कई शो न सिर्फ दर्शकों की पसंद बन जाते हैं बल्कि टीआरपी की लिस्ट में ताबड़तोड़ धमाल मचाते दिख जाते हैं. कुछ ऐसा ही शो है जीटीवी पर आने वाला धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ जिसमें आए दिन जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं. इस शो की बढ़ती टीआरपी के साथ ही शो पर लीड ‘प्रीता’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Shraddha Arya की भी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि आए दिन श्रद्धा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में देसी अवतार में श्रद्धा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं. (Photo Credit- @sarya12/Instagram)

दरअसल, हाल ही में श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में ‘कुंडली भाग्य’ की ‘प्रीता’ बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. वो फोटोज में ब्लू और व्हाइट रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं. (Photo Credit- @sarya12/Instagram)





